खेत में फंदे से लटका मिला युवक का शव:कानपुर में शराब पीने का आदी था युवक, पत्नी 5 साल से मायके में रह रही थी

Nov 07, 2026 - 12:40
0
खेत में फंदे से लटका मिला युवक का शव:कानपुर में शराब पीने का आदी था युवक, पत्नी 5 साल से मायके में रह रही थी
कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र के भोला नगर अजगरपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच-पड़ताल की। मृतक की पत्नी पिछले पांच-छह वर्षों से मायके में रह रही थी। युवक शराब पीने का आदी था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। भोला नगर अजगरपुर गांव निवासी उदल निषाद (30) पुत्र रामाधार का शव शुक्रवार देर रात गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, भोला नगर तिराहे से दाहिनी ओर स्थित खेतों में उदल ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची रेउना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उदल की पत्नी उर्मिला देवी पिछले पांच-छह वर्षों से अपने मायके डिडौली गांव, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात में रह रही थी। उदल के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। वह अपने माता-पिता के साथ गांव में रहता था। परिवार में पिता रामाधार, मां सावित्री और दो भाई हैं, जो बाहर रहते हैं। परिजनों के अनुसार, उदल शराब पीने का आदी था। पुलिस ने घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User