उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का पति झांसी से गिरफ्तार:पुलिस गिरधारी को लेकर देहरादून रवाना हुई, मंत्री ने लगाए हैं टॉर्चर के आरोप
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े उत्पीड़न मामले में बड़ी खबर सामने आई है। उनके पति गिरधारी लाल साहू को उत्तराखंड पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरधारी लाल साहू पिछले कई दिनों से यहां छिपा था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार सुबह झांसी से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड एसआईटी और पुलिस उसे लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई है। इस गिरफ्तारी को मामले में बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। अब पुलिस गिरधारी लाल साहू से पूछताछ करेगी। मामले में आगे की जांच और पूछताछ के बाद नए तथ्य सामने आ सकते हैं। हालांकि, झांसी पुलिस का कहना है कि उनको गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है। 19 दिन पहले कोर्ट ने खारिज की थी जमानत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े उत्पीड़न मामले में उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को अदालत से राहत नहीं मिली थी। देहरादून की पंचम अपर सत्र न्यायाधीश एवं एससी-एसटी एक्ट की विशेष न्यायाधीश अंजलि बेंजवाल की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने माना कि एफआईआर में लगाए गए आरोपों से प्रथमदृष्टया अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराध बनता दिखाई देता है। ऐसे में अधिनियम की धारा 18 और 18ए के तहत अग्रिम जमानत पर प्रतिबंध लागू होता है। गिरधारी लाल साहू ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अग्रिम जमानत मांगी थी। उन्होंने पत्नी के मंत्री पद के प्रभाव से गिरफ्तारी का भय जताया था। वह खुद अदालत में पेश नहीं हुए और पैरोकार के माध्यम से अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। इसके बाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। 15 अक्टूबर को कैंट थाने में दर्ज हुई थी FIR रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में उन्होंने उत्पीड़न और जान से मारने की साजिश रचने के आरोप लगाए। प्राथमिकी में यह भी आरोप है कि गिरधारी लाल साहू ने उनके आवास पर स्टाफ के सामने जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत में कथित घटना का समय वर्ष 2004 बताया गया है। मंत्री विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? 1. पति के खिलाफ कैंट थाने में शिकायत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्याा ने 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ शिकायत दी। इसमें उन्होंने उत्पीड़न, मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने, धमकी देने और जान से मारने की साजिश रचने के आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने कथित तौर पर उनके हस्ताक्षर और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उन्हें कंपनी के निदेशक पद से हटाने की कोशिश की। रेखा आर्याा ने यह भी कहा कि शादी के समय उन्हें पति की पहली शादी की जानकारी नहीं थी, बल्कि बाद में पता चला। 2. वायरल ऑडियो से बढ़ा विवाद शिकायत के बाद रेखा आर्याा ने सोशल मीडिया पर दो कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग साझा कीं। इनमें उनके पति गिरधारी लाल साहू और कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी के बीच बातचीत होने का दावा किया गया। रेखा आर्याा ने इन ऑडियो को अपने आरोपों से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की। कथित बातचीत में मंत्री को गोली मारने की बात, पैसे लगाने, कानूनी मदद, जेल और जमानत, 25 लाख रुपए, आगरा में फ्लैट खरीदने और संपत्ति के बंटवारे जैसे विषयों का जिक्र सामने आया। एक कथित बातचीत में यह भी कहा गया कि रेखा आर्याा हमेशा मंत्री नहीं रहेंगी और कुछ महीनों की बात है। इन बातचीत की प्रामाणिकता की जांच होना बाकी है। 3. कल्पना का नाम क्यों आया? रेखा आर्याा के पति गिरधारी लाल साहू के साथ कथित ऑडियो में कल्पना मिश्रा का नाम सामने आया। रेखा आर्याा ने पहले भी कल्पना के खिलाफ शिकायत की थी। सितंबर 2024 में बरेली में दी गई शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि कल्पना ने उनके दस्तावेजों और घर के पते का दुरुपयोग किया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार के चिह्नों वाली गाड़ी के इस्तेमाल और घर से 7 लाख रुपए व सोने की रुद्राक्ष माला चोरी होने के आरोप भी लगाए थे। इस मामले में पहले फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने और बाद में दोबारा जांच की प्रक्रिया चलने की जानकारी सामने आई थी। कल्पना को गिरफ्तार किए जाने और बाद में जमानत मिलने का भी उल्लेख किया गया था। मंत्री रेखा आर्यााा के पति गिरधारी लाल साहू की कथित गर्लफ्रेंड कल्पना मिश्रा का नाम भी विवाद में सामने आया है। रेखा आर्यााा ने पहले भी उन पर दस्तावेजों के दुरुपयोग के आरोप लगाए थे। 4. पति ने ऑडियो को फर्जी बताया रेखा आर्याा की शिकायत के बाद गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर आरोपों को खारिज किया। उन्होंने वायरल ऑडियो को एआई से तैयार किया गया फर्जी ऑडियो बताया। साथ ही रेखा आर्याा पर करीब 210 करोड़ रुपए की कथित अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिकायत करने की बात भी कही और रेखा आर्याा से मुकदमा वापस लेने की अपील की। इन आरोपों के समर्थन में सामने आए तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 5. तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती विवाद के बीच रेखा आर्याा की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें देहरादून के कृष्णा मेडिकल सेंटर, डालनवाला में भर्ती कराया गया। डॉक्टर सिद्धांत खन्ना के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने के समय उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। बाद में बीपी सामान्य हुआ, लेकिन उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। रेखा आर्याा ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो साझा करते हुए कहा कि सामने आए ऑडियो ने उन्हें झकझोर दिया। उन्होंने महिलाओं से घरेलू हिंसा सहन करने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की। 6. एसआईटी गठित, बरेली पहुंची टीम मामले की जांच के लिए एसपी ग्रामीण जया बलूनी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। शुरुआती जानकारी में टीम के 10 सदस्य होने की बात सामने आई, जबकि बाद के इनपुट में नौ सदस्यीय एसआईटी का उल्लेख है। टीम ने जांच शुरू करते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए बरेली में टीम भेजी। वहां गिरधारी लाल साहू के घर और संबंधित ठिकानों पर जाकर मामले से जुड़े सबूत जुटाने की योजना है। वायरल ऑडियो में हुई कथित बातचीत और उससे जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। 7. रेखा आर्याा ने प्रेस वार्ता कर रखा पक्ष अस्पताल में रहते हुए रेखा आर्याा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि वह तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रही हैं, इसलिए उन्होंने निजी मामले को सार्वजनिक करने का फैसला किया, ताकि दूसरी महिलाओं को भी घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश मिले। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप में भी हो सकती है। पति की पहली शादी की जानकारी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी से पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उनके अनुसार, शादी और बच्चे होने के बाद उन्हें इस बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि परिवार टूटने से बचाने के लिए उन्होंने कई बार बातचीत और समझौते की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं सुधरे। उन्होंने पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके मामले में भी न्याय होगा। 8. 210 करोड़ के आरोप पर जवाब गिरधारी लाल साहू की ओर से लगाए गए 210 करोड़ रुपए की कथित अवैध संपत्ति के आरोप पर रेखा आर्याा ने कहा कि शिकायत वापस लेने की बात के साथ भ्रष्टाचार का आरोप लगाना उन्हें ‘मीठी धमकी’ जैसा लगता है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा 2003 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में शुरू हुई थी और उन्होंने 2003, 2012, 2014 और 2022 के चुनावी हलफनामों में अपनी संपत्ति का विवरण दिया है। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में चुनाव लड़ने का अवसर मिला तो फिर संपत्ति का विवरण देंगी। उन्होंने अपने को ‘खुली किताब’ बताते हुए जांच कराने की बात कही। बरेली में बन रही आलीशान कोठी भी चर्चा में रेखा आर्याा और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के बीच विवाद के बीच बरेली के बड़े बाईपास स्थित लालपुर में करीब 5 एकड़ में फैली एक आलीशान कोठी भी चर्चा में आ गई है। कोठी में सफेद खंभे, ऊंचे गुंबद, भव्य बालकनी और मार्बल से सजा परिसर है। यहां लाल पत्थरों और मार्बल से बना मंदिर परिसर और बड़ा स्विमिंग पूल भी तैयार किया गया है। हालांकि, पिछले करीब छह महीने से इसका निर्माण कार्य बंद पड़ा है। हालांकि, कोठी के स्वामित्व, निर्माण पर हुए खर्च और कथित अवैध संपत्ति के आरोपों के बीच संबंध को लेकर अभी कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है। इन पहलुओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पति पप्पू गिरधारी के आरोपों के बाद सवालों में बरेली का आलीशान फार्महाउस, मंदिर-पूल, बड़े बाईपास पर 5 एकड़ का शाही महल, बॉलीवुड फिल्मों जैसा नजारा। 2024 में दी थी कल्पना के खिलाफ शिकायत रेखा आर्याा ने सितंबर 2024 में बरेली में कल्पना मिश्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कल्पना ने उनके दस्तावेजों और पते का दुरुपयोग किया और उत्तराखंड सरकार के चिह्नों वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया। शिकायत में घर से 7 लाख रुपए और सोने की रुद्राक्ष माला चोरी होने का आरोप भी शामिल था। इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर भी विवाद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)