किसान को ट्रैक्टर से कुचलने के दो आरोपी गिरफ्तार:सीतापुर में रुपए के विवाद में की थी हत्या, भेजे गए जेल
सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र में रुपए के लेनदेन के विवाद में किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को बुधवार शाम करीब पांच बजे पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कंजाशरीफपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हामिद पुत्र फैयाज और अरमान पुत्र अनीस के रूप में हुई है। दोनों तालगांव थाना क्षेत्र के कंजाशरीफपुर गांव के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ थाना तालगांव में मुकदमा दर्ज था। वारदात के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। रुपए मांगने पर शुरू हुआ था विवाद दरअसल, तालगांव क्षेत्र के मेहंदीपुरवा के रहने वाले किसान ओमप्रकाश और कंजाशरीफपुर के रहने वाले मोईन व अनीश के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 20 नवंबर को ओमप्रकाश अपने खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान मोईन अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। रुपए वापस मांगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने अवैध तमंचे से दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। ट्रैक्टर के सामने आया ओमप्रकाश, चालक ने कुचला इसके बाद मोईन ट्रैक्टर लेकर जाने लगा। उसे रोकने के लिए ओमप्रकाश ट्रैक्टर के सामने आ गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और उन्हें टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में ओमप्रकाश का दोनों पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान हुई थी मौत घटना के बाद मोईन भी पैर में गोली लगने की बात कहकर थाने पहुंचा था। पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई थी। वहीं, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)