बलिया नगर पालिका को नया स्थायी ईओ मिला:मनोज कुमार रस्तोगी का बड़ौत से तबादला, जून से खाली था पद
नगर पालिका परिषद बलिया को करीब दो माह बाद स्थायी अधिशासी अधिकारी (ईओ) मिला है। शासन ने बड़ौत (बागपत) नगर पालिका परिषद में तैनात मनोज कुमार रस्तोगी का तबादला बलिया किया है। उन्हें तुरंत नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है। नगर पालिका में ईओ का पद जून के बाद से खाली था। तत्कालीन ईओ सुभाष कुमार का चेयरमैन के साथ विवाद के बाद तबादला हो गया था। इसके बाद करीब दो माह तक पद खाली रहा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को प्रभारी ईओ की जिम्मेदारी दी गई थी। विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के 27 अक्टूबर को जारी निर्देशों के पालन में यह तबादला किया गया है। उत्तर प्रदेश पालिका (केंद्रीयित) प्रशासी सेवा के मनोज कुमार रस्तोगी को जनहित में तत्काल प्रभाव से बड़ौत से बलिया नगर पालिका परिषद में तैनात किया गया है। उन्हें नई तैनाती पर कार्यभार संभालकर इसकी सूचना शासन और नगर निकाय निदेशालय को देने का निर्देश दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)