कमरे में फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव:फर्रुखाबाद के प्रेमवीर की फिरोजाबाद के अरांव थाने में थी तैनाती
फिरोजाबाद के अरांव थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही प्रेमवीर का शव उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल भेजा गया शव पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक सिपाही मूल रूप से फर्रुखाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल सिपाही की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)