नाजिया ने अखिलेश-राहुल पर तंज कसा:कहा- लोकसभा में दोस्ती, विधानसभा में कुश्ती; पाकिस्तान के नंबरों से निगरानी का भी दावा

Nov 25, 2026 - 23:23
0
नाजिया ने अखिलेश-राहुल पर तंज कसा:कहा- लोकसभा में दोस्ती, विधानसभा में कुश्ती; पाकिस्तान के नंबरों से निगरानी का भी दावा
गाजियाबाद में भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के राजनीतिक रिश्तों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों दल साथ दिखते हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव आते ही एक-दूसरे पर हमलावर हो जाते हैं। नाजिया ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों चुनाव से पहले ही एक-दूसरे के साथ राजनीतिक कुश्ती करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के नेताओं के पुराने भाषण और बयान देखने पर उनके बीच की खींचतान साफ दिखती है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास में दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी होती रही है। उनके मुताबिक, दोनों दलों के युवा नेता भी एक-दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं। नाजिया ने कहा कि उन्हें लगा था कि चुनाव में हार के बाद दोनों के बीच कुश्ती होगी, लेकिन अखिलेश यादव और राहुल गांधी पहले से ही एक-दूसरे के साथ कुश्ती करते दिख रहे हैं। नाजिया ने अपनी सुरक्षा और कथित निगरानी को लेकर भी दावा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे वह इंदिरापुरम थाने की एसएचओ से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एसएचओ नहीं, बल्कि पूरे पुलिस स्टाफ से मिलने गई थीं। नाजिया के मुताबिक, वह अपनी ओर से दर्ज कराई गई तीन एफआईआर के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जानकारी लेने थाने पहुंची थीं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 48 घंटे से लगातार उनकी निगरानी की जा रही है। उनके मुताबिक, पाकिस्तान के मोबाइल नंबरों से उन्हें व्हाट्सएप पर संदेश और तस्वीरें भेजी जा रही हैं। नाजिया ने बताया कि जब वह राम मंदिर पहुंचीं, तो वहां की तस्वीर भी उन्हें पाकिस्तान के नंबर से भेजी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User