कोर्ट में दूसरे दिन सब इंस्पेक्टर गवाही:आज भी होगी जिरह, गोरखपुर में सिपाही ने बच्ची का रेप- हत्या किया था
गोरखपुर जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची को अगवाकर रेप और हत्या मामले में बुधवार को प्रारंभिक विवेचक सब इंस्पेक्टर दीपशिखा रंजन से जिरह हुई। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो शमीम अहमद अंसारी की कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बृजेश सिंह और डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल भगत गौड़ ने सवाल किए लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की है। फिलहाल आरोपी सिपाही अभिषेक यादव जेल में बंद है। घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू किया
घटना 28 जुलाई की रात की है। 10 साल की बच्ची गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती अपनी बड़ी बहन को खाना देने गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि पुलिस की वर्दी पहने एक युवक उसे अपने साथ ले गया था। सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच की। इसमें डायल-112 में तैनात गाजीपुर निवासी सिपाही अभिषेक यादव का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 30 जुलाई को रोहिन नदी किनारे मिला था शव
30 जुलाई को चिउटहा में रोहिन नदी के किनारे बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया था। कोतवाली पुलिस ने मामले में 187 पन्नों का आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था। अब मुकदमे की सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)