पंकज चौधरी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना:महाराजगंज में बोले- गठबंधन में तालमेल आसान नहीं, कांग्रेस की दावेदारी कमजोर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को महाराजगंज दौरे के दौरान सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गठबंधन में कांग्रेस की स्थिति मजबूत नजर नहीं आ रही है। 26 सीटों की पेशकश पर उठाए सवाल पंकज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश और दूसरी तरफ अपने उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने से कांग्रेस की दावेदारी कमजोर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच जिस तरह के समीकरण सामने आ रहे हैं, उससे गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस अधिक सीटों की उम्मीद लगाए बैठी है, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी अपनी राजनीतिक रणनीति के तहत आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। गठबंधन में तालमेल बनाना आसान नहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इशारों में कहा कि गठबंधन में शामिल दलों के बीच तालमेल और सीटों को लेकर सहमति बनाना आसान नहीं दिख रहा है। सपा की ओर से 26 सीटों का प्रस्ताव और अपने प्रत्याशियों को लेकर सक्रियता कांग्रेस के लिए चुनौती बन सकती है। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन पर राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। महराजगंज दौरे के दौरान दिए गए इस बयान से प्रदेश की सियासत में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाएं फिर गरमा गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)