कन्नौज में जीटी रोड पर शराबियों ने रोका ट्रैफिक, VIDEO:चौकी के सामने 20 मिनट तक की गाली-गलौज; PRV ने घसीटकर हटाया
कन्नौज में 2 शराबियों ने जीटी रोड पर पुलिस चौकी के सामने जमकर हंगामा काटा। सड़क पर बैठकर गाड़ियों को रोका और गालियां दीं। सड़क से गुजर रही पीआरवी टीम ने शराबियों को घसीटकर हटाया। यहां करीब 20 मिनट तक हंगामा चला, लेकिन चौकी पुलिस को भनक न लगी। मामला सदर कोतवाली की सरायमीरा चौकी के बाहर जीटी रोड का है। यहां रविवार शाम 7:15 बजे 2 शराबियों ने नशे में धुत होकर हंगामा शुरू कर दिया। उनके साथ एक महिला भी थी, जोकि नशा किए नजर आई। सड़क पर बैठकर उन्होंने गाड़ियां रोक दीं। यहां शराबियों का तमाशा देखने के लिए भीड़ लग गई। यहां करीब 20 मिनट तक शराबियों का हंगामा चलता रहा और कार, आटो व बाइक वाले साइड से अपने वाहन किसी तरह निकालते रहे। शराबियों के हंगामे की भनक सरायमीरा पुलिस को नहीं लगी।
हंगामे के वक्त जीटी रोड से गुजर रही डायल 112 पुलिस टीम ने शराबियों के हंगामे को देखकर गाड़ी रोक दी। पुरुष और महिला पुलिस कर्मी मिलकर शराबियों को हटाने का प्रयास करने लगे। जब वे नहीं हटे तो उन्हें घसीटकर किनारे किया। जिसके बाद दोनों शराबी गाली-गलौज करते हुए फुटपाथ पर बैठ गए। शराबियों का हंगामा देखकर वहां से निकल रहे राहगीरों ने उनका वीडियो बना लिया, जोकि बाद में सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शी ध्रुव कुमार ने बताया कि नशा कर के जीटी रोड पर हंगामा कर रहे दोनों लोग मांगने-खाने वाले लग रहे थे। उनके पास बोरियां थीं और उसमें फटे-पुराने कपड़े रखे हुए थे। इसके अलावा उनके साथ एक महिला भी मौजूद थी। शाम होते ही सड़क पर सजने लगतीं शराबियों की महफिलें कन्नौज में शाम होते ही जीटी रोड पर पुरानी कचहरी के सामने से लेकर तिर्वा क्रासिंग तक और गैस एजेंसी क्रासिंग से लेकर गोलकुआं चौराहे तक कई जगह शराबियों की महफिलें सजने लगतीं। शराब ठेकों से लेकर आसपास एरिया की दुकानों तक शराबियों की भीड़ नजर आती है। ये लोग दुकानों और सड़क पर बैठकर ही शराब पीने लगते। नशा होने पर राहगीरों से अभद्रता करते हैं। महिलाओं को भी अक्सर शर्मसार होना पड़ता। शराबियों के उत्पात पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)