बयासी पुल के नीचे नवजात का शव मिला:बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे चौराहे के पास ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी
बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र में रविवार को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे चौराहे के पास बयासी पुल के नीचे नवजात शिशु का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे उनकी नजर पुल के नीचे पड़े नवजात पर पड़ी। उसे मृत देखकर उन्होंने स्थानीय पुलिस को खबर दी।
सूचना मिलते ही दुबहड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना के बाद पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था सामान्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)