शराबी पिता ने मासूम को जमीन पर पटककर मार डाला:मैनपुरी में बड़े बेटे ने बताई घटना, मां की एक महीने पहले हुई थी मौत
मैनपुरी में शराब के नशे में पिता ने तीन साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। एक महीने पहले बच्चे की मां की भी मौत हो चुकी है। घटना बिछवां थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर में रविवार शाम की है। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूरी पर घटना हुई। चारपाई से उठाकर जमीन पर पटकने का आरोप भानु प्रताप शाक्य अपने तीन बेटों अभय(11), तेजु(8) और सौरभ (3) के साथ रहता है। मजदूरी करके घर चलाता है। भानु प्रताप की गर्भवती पत्नी दीपाली (35) की मौत हो चुकी है। भानु शाम पांच बजे घर पर शराब पीकर पहुंचा। उसका सबसे छोटा बेटा सौरभ चारपाई पर सो रहा था। थोड़ी देर बाद वह उठकर रोने लगा, जिसके बाद शराबी पिता को गुस्सा आ गया। उसने बेटे का पैर पकड़कर दो-3 बार जमीन पर पटका, बेटे की तुरंत मौत हो गई। बड़े भाई ने भी घटना को लेकर पिता पर छोटे भाई को जमीन पर पटकने का आरोप लगाया है। एक महीने पहले पत्नी की भी हुई थी मौत परिजनों व ग्रामीणों के मुताबिक करीब एक महीने पहले भानु प्रताप की गर्भवती पत्नी की भी मौत हो चुकी है। उस समय भी शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा बच्चे की मौत की खबर मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी कुंवर पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण द्विवेदी ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)