करंट की चपेट में आने से महिला की मौत:उन्नाव में घर में काम करते समय हादसा, डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित किया
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मखदूम नगर गांव में सोमवार सुबह घर में काम कर रही महिला करंट की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सफीपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका की पहचान मखदूम नगर निवासी शौहदारा (54) पत्नी रामभजन पाल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8 बजे शौहदारा घर में रोजमर्रा का काम कर रही थीं। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर गिर गईं।
हादसा होते देख परिजनों ने महिला को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए सीएचसी सफीपुर ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सफीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि मखदूम नगर गांव में महिला के करंट की चपेट में आने की सूचना मिली थी। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी सफीपुर लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मृतका के घर पहुंचने लगे। परिजन घटना से सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)