करवा चौथ से पहले देर रात तक गुलजार रहे बाजार:मेहंदी और मेकअप के लिए लगी भीड़, आज पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखेंगी व्रत

Oct 29, 2026 - 06:39
0
करवा चौथ से पहले देर रात तक गुलजार रहे बाजार:मेहंदी और मेकअप के लिए लगी भीड़, आज पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखेंगी व्रत
करवा चौथ को लेकर शहर के बाजारों में पिछले कई दिनों से रौनक बनी हुई है। महिलाएं लगातार बाजार पहुंचकर व्रत की तैयारियों के लिए खरीदारी कर रही थीं। बुधवार को करवा चौथ से एक दिन पहले भी बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। महिलाएं मेहंदी लगवाने, मेकअप कराने और पूजा के लिए जरूरी सामान खरीदने में व्यस्त नजर आईं। त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में महिलाओं के साथ पुरुष भी खरीदारी करते नजर आए। देर रात तक बाज़ारों में महिलाओं ने लगवाई मेहंदी, तस्वीरें - करवा चौथ के लिए महिलाओं ने साज-श्रृंगार से लेकर पूजा की थाली, करवा, छलनी और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। वहीं, मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। कई महिलाएं देर रात तक हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आईं। ब्यूटी पार्लरों में भी मेकअप और तैयारियों को लेकर महिलाओं की आवाजाही बनी रही। बाजारों में कपड़ों, आभूषणों और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल रही। गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए व्रत रखेंगी। सुबह से ही महिलाएं व्रत की तैयारियों में जुटेंगी। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना और करवा चौथ की कथा सुनने की परंपरा है। रात में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। पर्व को लेकर बाजारों में पिछले कई दिनों से बनी रौनक बुधवार देर रात तक देखने को मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User