KYC के नाम पर चाउमीन विक्रेता से 20 हजार ठगे:सहारनपुर में Paytm कर्मचारी बनकर आए दो युवकों ने मोबाइल, मशीन और आधार कार्ड लिया
सहारनपुर में KYC अपडेट कराने के नाम पर ठग रेहड़ी-ठेले वालों को निशाना बना रहे हैं। पुराना कलसिया रोड के टैगोर गार्डन निवासी चाउमीन विक्रेता अब्दुल कादिर के खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए गए।उन्होंने सोमवार दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन पहुंचकर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। अब्दुल कादिर ने बताया कि वह चाउमीन की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट लेने के लिए Paytm का इस्तेमाल करते हैं। चार दिन पहले बाइक सवार दो युवक उनकी रेहड़ी पर आए। उन्होंने खुद को Paytm से जुड़ा कर्मचारी बताया और कहा कि KYC नहीं कराने पर पेमेंट मशीन बंद हो जाएगी। आरोप है कि दोनों युवक जांच के बहाने उनका मोबाइल फोन,Paytm मशीन और आधार कार्ड ले गए। कुछ देर बाद सामान लौटाकर वहां से चले गए। अब्दुल कादिर को उस समय ठगी का शक नहीं हुआ और वह काम में लग गए। चार दिन बाद बैंक खाते से जुड़ा मैसेज आने पर उन्हें 20 हजार रुपए निकलने का पता चला। उनके मुताबिक, खाते की लिमिट 60 हजार रुपए थी। उन्होंने बैंक जाकर खाता फ्रीज कराया,ताकि आगे रकम न निकाली जा सके। इसके बाद बैंक से पैसे वापस दिलाने की मांग की। अब्दुल कादिर का आरोप है कि वह शिकायत लेकर पहले साइबर क्राइम कार्यालय पहुंचे थे,लेकिन वहां उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद उन्हें थाना मंडी भेजा गया। उनका कहना है कि साइबर क्राइम कर्मियों ने कथित तौर पर इतनी छोटी रकम की शिकायत दर्ज नहीं करने की बात कही और उन्हें थाना मंडी में शिकायत करने के लिए भेज दिया। इसके बाद सोमवार को वह पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने पहुंचे और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अब्दुल कादिर का दावा है कि उनके इलाके में कई अन्य रेहड़ी-ठेले वालों के साथ भी Paytm KYC कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हो चुकी है। ठग इसी तरीके से दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर रकम वापस दिलाने और इस तरह की ठगी पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि साइबर क्राइम कर्मियों ने कथित तौर पर इतनी छोटी रकम की शिकायत दर्ज नहीं करने की बात कही और उन्हें थाना मंडी में शिकायत करने के लिए भेज दिया। इसके बाद सोमवार को वह पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने पहुंचे और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
अब्दुल कादिर का दावा है कि उनके इलाके में कई अन्य रेहड़ी-ठेले वालों के साथ भी Paytm KYC कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हो चुकी है। ठग इसी तरीके से दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर रकम वापस दिलाने और इस तरह की ठगी पर रोक लगाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)