केंद्रीय राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया मेला ककोड़ा का उद्घाटन:रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेले का सोमवार शाम चार बजे गंगा तट पर हुआ उद्घाटन; धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू
बदायूं में रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले मेला ककोड़ा का सोमवार शाम चार बजे शुभारंभ हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके साथ ही गंगा तट पर लगने वाले मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू हो गईं। उद्घाटन समारोह में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक वर्षा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य मौजूद रहे। गंगा स्नान और कल्पवास के लिए पहुंचते हैं श्रद्धालु मेला ककोड़ा बदायूं की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और कल्पवास के लिए पहुंचते हैं। मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ खरीदारी, मनोरंजन और ग्रामीण संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। उद्घाटन के बाद गंगा तट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)