शास्त्री नगर उद्योग परिसर की सड़क पर गड्ढे:महराजगंज में राहगीरों को आने-जाने में परेशानी, स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की
महराजगंज के शास्त्री नगर स्थित जिला उद्योग परिसर की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासी दामोदर, सबीना, संजीदा, गुलाबचंद और गोरख प्रसाद ने सड़क की हालत पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि गड्ढों के कारण लोगों को रोजाना परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। गड्ढों से हादसे का खतरा भी बना रहता है।
लोगों के मुताबिक, इस सड़क से रोज बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। लंबे समय से सड़क खराब है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने संबंधित विभाग और सरकार से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)