लखीमपुर में तीन बीएलओ सम्मानित:डीएम अंजनी कुमार सिंह ने पूजा मित्रा, वीरेंद्र मिश्र और प्रेम नारायण को सम्मान दिया

Nov 27, 2026 - 18:03
0
लखीमपुर में तीन बीएलओ सम्मानित:डीएम अंजनी कुमार सिंह ने पूजा मित्रा, वीरेंद्र मिश्र और प्रेम नारायण को सम्मान दिया
लखीमपुर खीरी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत बेहतर काम करने वाले तीन बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के इन बीएलओ को सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाया। देखिए 3 तस्वीरें… डीएम ने बीएलओ पूजा मित्रा, वीरेंद्र मिश्र और प्रेम नारायण को सम्मानित किया। इस दौरान सीडीओ योगानंद पांडेय, श्रीनगर की एसडीएम और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अर्चना ओझा और प्रशिक्षु एसडीएम श्वेता द्विवेदी मौजूद रहीं। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और निर्वाचन व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने में बीएलओ की अहम भूमिका है। उन्होंने बेहतर काम करने वाले बीएलओ के प्रयासों की सराहना की। तीनों बीएलओ को मिला सम्मान निर्वाचन कार्य में जुटे अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User