ओवैसी का यूपी की राजनीति में कोई प्रभाव नहीं:गोंडा में विधायक प्रतीक भूषण बोले- बाबा भारत के भविष्य हैं, आजम का डिपार्टमेंट नहीं चलेगा

Nov 27, 2026 - 17:46
0
ओवैसी का यूपी की राजनीति में कोई प्रभाव नहीं:गोंडा में विधायक प्रतीक भूषण बोले- बाबा भारत के भविष्य हैं, आजम का डिपार्टमेंट नहीं चलेगा
गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे मीडिया से बातचीत में असदुद्दीन ओवैसी के तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने के दावे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में बाहरी नेताओं का कोई खास प्रभाव नहीं है। तीसरी बार भी भाजपा के सक्रिय मतदाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मजबूती से खड़े होंगे। ओवैसी के बारे में उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और उनका सम्मान करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनका कोई प्रभाव नहीं है। आजम खान से जुड़े सवाल पर भी उन्होंने कहा कि इन सब लोगों का डिपार्टमेंट चल नहीं पाएगा। योगी को बताया भारत का भविष्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ करते हुए प्रतीक भूषण सिंह ने कहा, "बाबा भारत के भविष्य हैं। वह जहां खड़े होते हैं, वहीं से भारत का भविष्य दिखाई देने लगता है और लाइन भी वहीं से शुरू होती है।" आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी। त्योहारों पर पड़ोसियों की सुविधा का रखें ध्यान प्रदेश में धार्मिक आयोजनों और कथाओं के माहौल पर विधायक ने उत्तर प्रदेश को देवताओं और धर्मगुरुओं की पावन भूमि बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार मनाते समय अल्पसंख्यक, बहुसंख्यक और पड़ोसियों के सम्मान व सुविधा का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि भगवान राम को मानने वाले और हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले भाजपा कार्यकर्ता सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। 2017 से पहले और अब के यूपी में बताया अंतर अपने साढ़े नौ साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि 2017 से पहले के गोंडा, देवीपाटन मंडल और उत्तर प्रदेश की स्थिति में अब बदलाव आया है। इसका श्रेय प्रदेश के युवाओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि न्याय और सत्य के मार्ग पर चलते हुए प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User