गड़बुआ के पास युवती की बाइक ट्रॉली से टकराई:सिर में चोट लगने से हालत नाजुक, जिला अस्पताल महराजगंज में चल रहा इलाज

Nov 27, 2026 - 17:46
0
गड़बुआ के पास युवती की बाइक ट्रॉली से टकराई:सिर में चोट लगने से हालत नाजुक, जिला अस्पताल महराजगंज में चल रहा इलाज
गड़बुआ के पास ट्रॉली से टकराई बाइक सवार युवती, सिर में गंभीर चोट; हालत नाजुक महराजगंज। जिले के गड़बुआ के पास सड़क हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, तरकुलवा निवासी आकाश शर्मा की पुत्री पायल शर्मा सोनारा से महराजगंज आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में गड़बुआ के पास उसकी ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में पायल के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ऋषि चौधरी ने बताया कि युवती के सिर में गंभीर चोट आई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और चिकित्सकीय निगरानी में उपचार किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User