भाजपा नेता के भाई को पीटा, इलाज के दौरान मौत:मेरठ में मेले में गाना बजाने को लेकर मारपीट, महिलाओं समेत 9 घायल

Nov 24, 2026 - 13:03
0
भाजपा नेता के भाई को पीटा, इलाज के दौरान मौत:मेरठ में मेले में गाना बजाने को लेकर मारपीट, महिलाओं समेत 9 घायल
मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खरकाली गंगा मेले में सोमवार को गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने भाजपा नेता के परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में महिलाओं समेत 9 लोग घायल हो गए। सभी को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में एक घायल को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। टेंट के बाहर डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद गांव तरबितपुर जुनुबी उर्फ बागवाला के रहने वाले भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मोनू सैनी का परिवार सोमवार को खरकाली घाट पर लगे गंगा स्नान मेले में गया था। परिवार के साथ उनके भाई बिजेंद्र सैनी भी थे। सभी मेले में एक टेंट में बैठे थे। इसी दौरान परिवार के बच्चे टेंट के बाहर डीजे पर गाने बजाने लगे। आरोप है कि मेले में मौजूद कुछ लोगों ने गाने बंद करने को कहा। इसी बात पर बिजेंद्र सैनी से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद विवाद बढ़ा तो आरोपियों ने परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। महिलाओं समेत 9 लोग घायल, एक की मौत हमले में शालू पुत्री बबली, आकांक्षा पुत्री मुरारी, बीता पुत्री गोपाल, बबीता पत्नी बिजेंद्र, सतीश पुत्र मूलचंद सैनी, रजत पुत्र बबली, विक्की पुत्र सूबे सिंह, सुरेश पुत्र गोपाल सैनी और बिजेंद्र सैनी पुत्र कृष्णपाल घायल हो गए। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बिजेंद्र को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पिता कृष्णपाल सैनी गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। एसपी देहात और सीओ ने मौके पर पहुंचकर की जांच घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात अभिजीत सिंह और सीओ किठौर विश्व ज्योति राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार के लोगों से जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बिजेंद्र की मौत के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User