लखनऊ में 110 घाटों पर मनाया जाएगा छठ महापर्व:लक्ष्मण मेला मैदान में तैयारी अंतिम दौर में , 100 कलाकारों देंगे प्रस्तुति, घाट पर सजी रंगोली
लखनऊ में गोमती तट पर लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय और शासन - प्रशासन के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। घाट को आकर्षक बनाने के लिए कलाकारों ने अद्भुत रंगोली बनाई है। 15 और 16 नवंबर को 43वें छठ महापर्व का आयोजन होगा। छठ सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है। इसमें व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा करते हैं। लखनऊ में कुल 110 जगहों पर छठ पूजा की जाती है। 15 नवंबर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें सैंकड़ों कलाकार हिस्सा लेंगे। मुख्य कलाकार के तौर पर पद्मश्री मालिनी अवस्थी शामिल होंगी। 110 घाटों पर पूजा, सुरक्षा और सफाई की मांग अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि घाट की पेंटिंग और सुंदरीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। गोमती नदी के पानी की सफाई भी कराई गई है। जिला प्रशासन, नगर निगम और एलडीए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ में करीब 110 स्थानों पर छठ पूजा होती है। सभी घाटों पर बेहतर व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों से संपर्क किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, जल पुलिस और नागरिक पुलिस की तैनाती, गोमती में स्टीमर, फागिंग और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की गई है। 100 कलाकार देंगे प्रस्तुति 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। पद्मश्री मालिनी अवस्थी मुख्य कलाकार के रूप में प्रस्तुति देंगी। 100 से अधिक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले अर्घ्य के साथ करेंगे। इसमें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)