लखनऊ में भारी बारिश से शहर में जलभराव:पानी से थमी रफ्तार, डीएम ने सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Sep 26, 2026 - 15:23
0
लखनऊ में भारी बारिश से शहर में जलभराव:पानी से थमी रफ्तार, डीएम ने सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
लखनऊ में शुक्रवार से जारी बारिश के बीच शनिवार को कई इलाकों में पानी भर गया। जिलाधिकारी विशाख जी और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने मौके पर जल निकासी की व्यवस्था देखी और जरूरत के मुताबिक पंप लगाने के निर्देश दिए। अंडरपास से चौराहों तक पहुंची टीम, पंपिंग स्टेशनों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जनेश्वर मिश्र रेलवे अंडरपास से निरीक्षण शुरू किया। यहां बारिश का पानी निकालने के लिए नगर निगम के पंप चल रहे थे। कठौता झील के पास सपना स्वीट के आसपास भी पानी जमा था। यहां पंप के जरिए जल निकासी की जा रही थी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पानी जमा होने की सूचना मिलते ही टीम और जरूरी उपकरण मौके पर भेजे जाएं। पाश इलाके के लिए विशेष टीम गठित इसके बाद ग्वारी चौराहा, हुसड़िया चौराहा और हैनीमैन चौराहा का जायजा लिया गया। हाईकोर्ट-आईजीपी रोड और विजयपुर अंडरपास पर भी बारिश के बाद की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने इकाना स्टेडियम, अहमामऊ, लेखराज मार्केट और टेढ़ी पुलिया क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पंप उपलब्ध रखने को कहा गया। इसके बाद गोमती नगर, खदरा और जानकीपुरम के बाढ़ पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी पंपिंग स्टेशन पूरी क्षमता से 24 घंटे काम कर रहे हैं। नगर निगम की टीमें बारिश के दौरान लगातार फील्ड में मौजूद हैं। जहां से पानी जमा होने की सूचना मिल रही है, वहां पंप और दूसरे संसाधन भेजकर निकासी की जा रही है। कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां से शहर के पंपिंग स्टेशनों की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए निगरानी की जा रही है। डीएम ने निर्देश दिया कि किसी पंपिंग स्टेशन पर तकनीकी समस्या आए या पंप के संचालन में रुकावट हो तो संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचना दी जाए। जल निकासी धीमी होने पर भी तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकारी सक्रिय ग्रामीण इलाकों में एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को बारिश और जलभराव से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम के अधिकारियों को भी लगातार भ्रमण करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन, संबंधित जोनल अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User