मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग:लायर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

Sep 26, 2026 - 15:23
0
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग:लायर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
शनिवार को बलिया कलक्ट्रेट में लायर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। लायर्स यूनियन के सचिव एडवोकेट अंजनी कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर मनमानी और संविधान के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वयस्क मतदाताओं के नाम काटकर उन्हें मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। सिंह ने बताया कि उनका नाम भी रसड़ा विधानसभा की मतदाता सूची से हरदोई का निवासी बताकर हटा दिया गया है, जबकि वे कभी हरदोई नहीं गए। आपत्ति भी दर्ज कराई। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नागरिकों को मताधिकार से वंचित करना और निर्वाचन प्रक्रिया में हेरफेर संविधान पर हमला है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार व उनके अधिकारियों की तुरंत बर्खास्तगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। बाद में, अधिवक्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User