अयोध्या में कार पर गिरा बरगद का पेड़:किशोर की मौत,मसौधा बाजार हुआ में हादसा; एक किशोर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती,प्रयागराज हाईवे पर आवागमन बाधित
अयोध्या तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच शनिवार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा बाजार में बड़ा हादसा हो गया। प्रयागराज हाईवे किनारे भारी-भरकम बरगद का पेड़ अचानक एक कार के ऊपर गिर गया। हादसे में कार में सवार आकाश वर्मा नाम के किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य किशोर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पूराकलंदर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। बताया गया कि दोनों किशोर थाना क्षेत्र के शिवदासपुर, शुक्ल का पुरवा के रहने वाले थे। सामान लेने गए थे, पेड़ गिरने से हादसा जानकारी के मुताबिक घायल किशोर के बड़े भाई पंकज शुक्ला कार से मसौधा बाजार सामान खरीदने पहुंचे थे। पंकज कार से बाहर निकलकर सामान ले रहे थे, इसी दौरान तेज आंधी के बीच बरगद का पेड़ अचानक कार के ऊपर जा गिरा। पंकज बाल-बाल बच गए, लेकिन कार के अंदर मौजूद किशोर इसकी चपेट में आ गए। हाईवे पर आवागमन प्रभावित तेज हवाओं और बारिश के कारण अयोध्या में कई स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल गिरने की सूचना है। मसौधा बाजार में बरगद का पेड़ गिरने से प्रयागराज हाईवे पर आवागमन भी बाधित हुआ। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम रास्ता साफ कराने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)