मैनपुरी स्टेशन पर युवक का शव मिला:पहचान छिपाने के लिए पत्थरों से कुचला चेहरा, जांच में जुटी जीआरपी

Nov 07, 2026 - 12:24
0
मैनपुरी स्टेशन पर युवक का शव मिला:पहचान छिपाने के लिए पत्थरों से कुचला चेहरा, जांच में जुटी जीआरपी
मैनपुरी जिले के रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार सुबह प्लेटफार्म नंबर दो पर 36 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि युवक की निर्मम हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां फेंका गया है। जीआरपी के सिपाही रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म पर नियमित गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर प्लेटफार्म नंबर दो पर पड़े युवक के शव पर पड़ी। सिपाही ने तत्काल घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। धारदार हथियार से रेता गया गला जीआरपी थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेता हुआ पाया गया है। इसके अलावा, हत्यारों ने पहचान छिपाने की नीयत से ईंट और पत्थरों से प्रहार कर चेहरा बुरी तरह कुचल दिया था। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User