लखनऊ में धनतेरस से पहले लगा भीषण जाम:कानपुर हाईवे पर गाड़ियों की 2-2 किमी लाइन, एयरपोर्ट जाने वाले यात्री फंसे
लखनऊ के सरोजनीनगर में धनतेरस से पहले गुरुवार शाम भीषण जाम लग गया। कानपुर हाईवे पर वाहनों की 2-2 किमी लंबी लाइन लग गईं। शहीद पथ तिराहे के पास हाईवे की दोनों साइड रात 8:30 बजे जाम लगा रहा। शाम करीब 6 बजे कानपुर से लखनऊ आने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम शुरू हुआ। कुछ देर बाद शहीद पथ तिराहे से चुंगी की ओर लखनऊ से कानपुर जाने वाली सड़क पर भी लंबी कतारें लग गईं। 3 तस्वीरें देखिए- यातायात पुलिसकर्मियों की कोशिशें फेल हो रहीं यातायात पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन वाहनों की संख्या बढ़ती रही है। जाम एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे तक पहुंच गया। एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्री भी काफी देर तक फंसे रहे। नादरगंज तिराहे पर इंडस्ट्रियल एरिया से आने वाले वाहन भी सड़क पर फंसे रहे और कानपुर रोड तक नहीं पहुंच सके। शाम 7 बजे के बाद जाम और बढ़ गया। सरोजनीनगर थाने की पुलिस भी यातायात संभालने के लिए सड़क पर उतरी, लेकिन राहत नहीं मिली। शाम करीब साढ़े 7 बजे कानपुर से लखनऊ आने वाली सड़क पर वाहन पूरी तरह रुक गए। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी हैं। इससे राहगीरों और एंबुलेंस में सवार मरीजों को परेशानी हुई। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)