लखनऊ में गणपति का सांकेतिक विसर्जन:ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचे श्रद्धालु

Sep 25, 2026 - 07:40
0
लखनऊ में गणपति का सांकेतिक विसर्जन:ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचे श्रद्धालु
ऑस्कर योग साईं कृपा सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित गणेश महोत्सव का बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की शानदार धुनों के बीच शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा शिवाजी मार्ग से शुरू होकर झूलेलाल पार्क स्थित विसर्जन स्थल तक पहुंची। इस दौरान सभी भक्तगण एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए और डीजे की धुनों पर नाचते-झूमते हुए आगे बढ़े। इससे पूर्व, बृहस्पतिवार सुबह विसर्जन से पहले भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार कर आरती उतारी गई। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया और प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव के आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया कि पूजा स्थल पर भगवान गणेश की एक छोटी पीतल की प्रतिमा भी रखी गई थी। इसी प्रतिमा का विधि-विधान से सांकेतिक विसर्जन किया गया। विसर्जन की रस्म के बाद इस पीतल की प्रतिमा को वापस मंदिर में स्थापित कर दिया गया है, जहां अब इसकी नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User