लखनऊ में कल से मशुरू होगा गोमती उत्सव:संस्कृति और साहित्य का होगा संगम, युवा कवि सुनाएंगे रचानाएं

Nov 12, 2026 - 20:55
0
लखनऊ में कल से मशुरू होगा गोमती उत्सव:संस्कृति और साहित्य का होगा संगम, युवा कवि सुनाएंगे रचानाएं
लखनऊ के गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार से गोमती उत्सव-2026 शुरू होगा। गोमती उत्सव समिति की ओर से उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, फिल्मी गानों, कॉमेडी और कविताओं के जरिए संस्कृति और साहित्य का संगम देखने को मिलेगा। साथ ही साहित्य, हस्तशिल्प, हथकरघा, खादी और ओडीओपी के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे। भूमि पूजन के दौरान समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने बताया कि उत्सव में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के जाने-माने कलाकार हिस्सा लेंगे। अजीत सिंह चरकुला नृत्य प्रस्तुत करेंगे। मथुरा की दीपांजलि शर्मा मयूर नृत्य और फूलों की होली से दर्शकों को ब्रज संस्कृति से रूबरू कराएंगी। अंशू प्रिया दुबे और प्रांजल लखनऊ के लोकगीत पेश करेंगे। वहीं, प्रतापगढ़ के रवि त्रिपाठी बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक हैं, जो फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देंगे। कॉमेडी और भोजपुरी गीतों से होगा धमाल डॉ. आदित्य जैन सर्वेश की परिकल्पना और प्रहस्त फाउंडेशन के तहत आयोजित युवा कवि सम्मेलन में युवा कवि अपनी रचनाएं सुनाएंगे। आर्यन बाबू भोजपुरी गीतों से माहौल बनाएंगे, जबकि मुंबई के वीआईपी कॉमेडियन अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को गुदगुदाएंगे। फैजाबाद (अयोध्या) के शीतला प्रसाद फरवाही नृत्य प्रस्तुत करेंगे। असम की प्रणामी देवी भी उत्सव में शामिल होंगी। वे विभिन्न देशों में कथक और नृत्य की प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। लखनऊ की पहचान साहित्य और शायरी समिति के पदाधिकारी सर्वेश अस्थाना ने कहा कि लखनऊ साहित्य और अदब का शहर है। यहां कविता और शायरी न हो तो लखनऊ, लखनऊ ही नहीं है। उन्होंने कहा, 'लखनऊ हम पर फिदा, हम फिदाए लखनऊ। आसमां की क्या है ताकत जो छुड़ाएं लखनऊ। 15 नवंबर को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन अस्थाना ने बताया कि उत्सव का समापन 15 नवंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ होगा। इसमें देश के प्रसिद्ध कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, दिनेश रघुवंशी, डॉ. प्रवीण शुक्ला, राजीव राज और युवा दिलों की धड़कन स्वयं श्रीवास्तव शामिल होंगे। कवयित्रियों में दीपिका माही और डॉ. सोनरूपा विशाल अपनी रचनाएं सुनाएंगी। लखनऊ की उभरती कवयित्री अंशू प्रिया दुबे भी सम्मेलन में शामिल होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User