श्रावस्ती के लेखाकार विजय कुमार रस्तोगी का प्रमोशन:बने सहायक कोषाधिकारी, निदेशालय ने नियमित पदोन्नति का आदेश जारी किया
श्रावस्ती। जिले के कोषागार में तैनात लेखाकार विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। बृहस्पतिवार को रात्रि 7:00 से 8:00 बजे के बीच विभाग ने बताया कि कोषागार निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से जारी आदेश के तहत उन्हें नियमित रूप से यह पदोन्नति मिली है। उनकी इस उपलब्धि से कोषागार कार्यालय में खुशी का माहौल है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया कि कोषागार निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के कोषागार लेखाकारों को सहायक/उपकोषाधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। वहीं इसके तहत वेतनमान 9300-34800 और ग्रेड पे 4800 के पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स 47600-151100, लेवल-8 में नियमित पदोन्नति दी गई है। इसी क्रम में श्रावस्ती कोषागार में कार्यरत विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति की जानकारी मिलने पर कोषागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर कोषागार के समस्त साथियों ने विजय कुमार रस्तोगी को बुके भेंटकर सम्मानित किया, सहकर्मियों ने उनकी पदोन्नति पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)