लखनऊ में ऑरेंज जोन में हवा:अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा में AQI खराब श्रेणी में पहुंची

Nov 07, 2026 - 10:11
0
लखनऊ में ऑरेंज जोन में हवा:अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा में AQI खराब श्रेणी में पहुंची
लखनऊ में सुबह के समय में हल्की धुंध रहने के बाद मौसम साफ हो गया है। शहर के तीन प्रमुख इलाकों अलीगंज, लालबाग और ताल कटोरा की AQI ऑरेंज जोन में पहुंच गई है। अलीगंज में सबसे अधिक 273, लालबाग, 269 और तालकटोरा का AQI 266 दर्ज किया गया है। इसके चलते सांस लेने में परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। अम्बेडकर यूनिवर्सिटी 156,गोमती नगर 169 व कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 165 के साथ यलो जोन में रहा है। जबकि 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 216 के साथ खराब श्रेणी में सुबह के समय में दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार शाम 5 बजे लखनऊ का AQI 193 दर्ज किया गया था। मौसम साफ, निकली धूप सुबह से तेज चटक धूप निकली है। आने वाले दिनों में ऐसे ही मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 44 फीसदी रही है। तापमान में होगी गिरावट मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चक्रवाती तूफान "अर्णब" का असर अब खत्म हो रहा है। बारिश अब थम गई है। मौसम साफ होने की वजह से अगले 3-4 दिनों में दिन का तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा, यानी धूप खिलेगी और दिन में थोड़ी गर्मी महसूस होगी। रात का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, जिससे रातों और सुबह-सुबह ठंडक बढ़ जाएगी। आने वाले दिनों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जो सूरज निकलने के साथ ही जल्दी साफ हो जाएगा। इसके साथ ही चक्रवाती तूफ़ान मुरासू का उत्तर प्रदेश में कोई प्रभाव नहीं है और आगामी दिनों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User