लखनऊ में स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान:धन्वंतरि जयंती पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Nov 05, 2026 - 21:47
0
लखनऊ में स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान:धन्वंतरि जयंती पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
लखनऊ में भगवान धन्वंतरि जयंती एवं सम्मान समारोह के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सूर्यकांत द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह में जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों से चुने गए कर्मठ, जुझारू एवं मरीजों के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले स्टाफ को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) और प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए। मुख्य अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में इनके अतुलनीय योगदान की सराहना की। इस गौरवपूर्ण क्षण पर सम्मानित स्टाफ ने अपनी सफलता का श्रेय देते हुए चिकित्सालय प्रशासन के प्रति कोटि-कोटि नमन एवं आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User