युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर वीडियो बनाया:इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, हमीरपुर में मौत
हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के तुरना गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। जहरीला पदार्थ पीने से पहले युवक ने वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जहरीला पदार्थ पीने का वीडियो बनाया बताया जा रहा है कि युवक ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे घरेलू विवाद से परेशान होकर यह कदम उठाया। वीडियो में उसे जहरीला पदार्थ पीते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, विवाद की वजह और घटना के दूसरे पहलुओं की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शुरू की जांच युवक की मौत की खबर मिलने पर परिवार के लोग रोने लगे। सूचना मिलने पर जरिया थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि सुबह 10 बजे घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई की। परिजनों से बात की गई, लेकिन वे मौत का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता पाए। पुलिस घरेलू विवाद के कारणों का पता लगा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)