फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए 2.23 लाख रुपये:देवरिया में तीन दिनों में तीन बार ट्रांसफर हुई रकम, केस दर्ज

Nov 11, 2026 - 10:01
0
फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए 2.23 लाख रुपये:देवरिया में तीन दिनों में तीन बार ट्रांसफर हुई रकम, केस दर्ज
देवरिया में फर्जी PhonePe ऐप डाउनलोड कराकर बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के खाते से 2.23 लाख रुपये निकाल लिए गए। तीन दिनों में तीन बार रकम ट्रांसफर की गई। खाते से पैसे कटने के मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार की रात में दो बजे अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के करौदी गांव निवासी मोहम्मद हकिम पुत्र रहमान के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया था। बातचीत के दौरान उसने झांसा देकर मोबाइल में PhonePe जैसा दिखने वाला फर्जी ऐप डाउनलोड करा दिया। 14 अक्टूबर को खाते से 99,999 रुपये निकाले आरोप है कि इसके बाद ठगों ने मोबाइल और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल कर रकम निकाल ली। पीड़ित के मुताबिक, 14 अक्टूबर को खाते से 99,999 रुपये निकाले गए। अगले दिन, 15 अक्टूबर को एक लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। 16 अक्टूबर को खाते में बची रकम भी निकाल ली गई। इस तरह तीन दिनों में कुल 2,23,000 रुपये की ठगी हुई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की। उन्हें शिकायत की पावती संख्या 33110260291156 मिली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से रकम वापस कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर बरियारपुर पुलिस ने मंगलवार रात दो बजे अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। बरियारपुर के थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User