मेरठ के झाडखंडी मंदिर में पूजा-अर्चना:संत रविदास के विचारों पर जोर, भेदभाव मिटाने का दिया संदेश

Sep 27, 2026 - 18:38
0
मेरठ के झाडखंडी मंदिर में पूजा-अर्चना:संत रविदास के विचारों पर जोर, भेदभाव मिटाने का दिया संदेश
मेरठ के सिद्धपीठ प्राचीन झाडखंडी महादेव मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम लिमिटेड के सदस्य राम हृदय राम भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह लखनऊ से शुक्रताल स्थित संत शिरोमणि रविदास आश्रम के सत्संग में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण उनके नेतृत्व में कराया गया है। इसके उद्घाटन समारोह में राम हृदय राम किसी कारण शामिल नहीं हो सके थे। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के विचारों को समाज तक पहुंचाने और जात-पात के भेदभाव से दूर रहने का संदेश दिया जाता है। इस अवसर पर महेंद्र महाशय, यशपाल सिंह, संजीव शाहपुर, सोकिन्दर, आकाश डेढ़ा, रोहित छोकर, अंकुर प्रधान, मोनु शाहपुर, शिवांक, आशीष, सागर, संदीप, रेंचो ममोरी, मांगेराम और किट्टू प्रजापति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User