मऊ में खेत में खरपतवार जलाने को लेकर विवाद:पति-पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा, दो लोगों पर केस दर्ज

Nov 29, 2026 - 21:47
0
मऊ में खेत में खरपतवार जलाने को लेकर विवाद:पति-पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा, दो लोगों पर केस दर्ज
मऊ में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खेत में खरपतवार जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दो लोगों ने पति-पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे और लाठी-डंडों से हमला किया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के इशहाकपुर (भदीड़) गांव की है। पीड़ित सुभाष यादव पुत्र स्वर्गीय बल्ली यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे खेत में खरपतवार जलाने को लेकर उनका रामाशीष यादव पुत्र स्वर्गीय सदन यादव और अनीता यादव पत्नी रामबदन यादव से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला सुभाष के मुताबिक, जमीन को लेकर शुरू हुई कहासुनी के दौरान दोनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि पति के साथ मारपीट होते देख उनकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 28 नवंबर को दर्ज हुआ मुकदमा पीड़ित की तहरीर पर मुहम्मदाबाद गोहना थाने में 28 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने रामाशीष यादव और अनीता यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक आदर्श को सौंपी गई है। एक आरोपी का शांति भंग में चालान रविवार रात करीब 8:30 बजे क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर एक आरोपी का चालान किया गया है। अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User