मेरठ के कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता:विद्यार्थियों की रंगोली को मिली सराहना, चेयरमैन और प्रधानाचार्य ने बढ़ाया उत्साह
मेरठ में मुबारकपुर स्थित श्री संस्कृत भगवान सहाय इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कक्षा नौ के विद्यार्थियों की रंगोली को सबसे अधिक सराहना मिली। विद्यालय के चेयरमैन नरेश कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक मनवीर, प्रताप सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)