महिला आयोग की सदस्य 25 नवंबर को चित्रकूट पहुंचेंगी:प्रतिभा कुशवाहा जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव में शामिल होंगी, कसहाई में महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी

Nov 24, 2026 - 07:20
0
महिला आयोग की सदस्य 25 नवंबर को चित्रकूट पहुंचेंगी:प्रतिभा कुशवाहा जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव में शामिल होंगी, कसहाई में महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा 25 नवंबर को चित्रकूट के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे जिला अस्पताल में आयोजित कन्या जन्मोत्सव में शामिल होंगी और महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं और महिला बंदी गृह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी। जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव में होंगी शामिल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रतिभा कुशवाहा सुबह 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचेंगी। यहां नवजात बच्चियों के सम्मान में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। पंचायत भवन में महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी सुबह 11 बजे विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत कसहाई के पंचायत भवन में महिला जनसुनवाई, समीक्षा बैठक और जागरूकता चौपाल आयोजित होगी। इसमें विभिन्न विभागों को मिली महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। लंबित आवेदनों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों से उनके समाधान के संबंध में जवाब मांगा जाएगा। चौपाल में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से महिलाओं को योजनाओं के लाभ और आवेदन की प्रक्रिया बताई जाएगी। दोपहर 3 बजे महिला बंदी गृह का करेंगी निरीक्षण इसके बाद दोपहर 3 बजे प्रतिभा कुशवाहा जिला कारागार रगौली पहुंचेंगी। यहां महिला बंदी गृह का निरीक्षण कर बंद महिलाओं को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। निरीक्षण के बाद वे कैंप कार्यालय भरवारी, कौशाम्बी के लिए रवाना होंगी। उनके दौरे को लेकर संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User