कार्तिक पूर्णिमा पर देर रात से ही श्रद्धालु पांचालघाट पहुंचे:गंगा स्नान के लिए रात में जुटे लोग, सुरक्षा के लिए 4 जोन और 14 सेक्टर में बांटा

Nov 24, 2026 - 07:20
0
कार्तिक पूर्णिमा पर देर रात से ही श्रद्धालु पांचालघाट पहुंचे:गंगा स्नान के लिए रात में जुटे लोग, सुरक्षा के लिए 4 जोन और 14 सेक्टर में बांटा
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कार्तिक पूर्णिमा से पहले श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए देर रात ही पहुंचने लगे हैं। वे घाट पर रात बिताएंगे और रात 12 बजे के बाद स्नान कर अपने घर लौटेंगे। प्रशासन ने घाट पर रोशनी और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और चेतावनी के बोर्ड लगाए गए हैं। लोगों से बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने की अपील की गई है। भीड़ को देखते हुए जल पुलिस, नाविक और स्थानीय गोताखोर तैनात किए गए हैं। घाटों पर पुलिसकर्मी भी ड्यूटी करेंगे और श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकेंगे। कार्तिक पूर्णिमा के लिए पुलिस प्रशासन ने जिले को 4 जोन और 14 सेक्टर में बांटा है। हर जोन की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी को दी गई है। सेक्टर की जिम्मेदारी संबंधित कोतवाली प्रभारी और थाना अध्यक्ष संभालेंगे। अतिरिक्त पुलिस बल और क्यूआरटी भी तैनात की गई है। यातायात पुलिस को भी लगाया गया है, ताकि जिले में जाम न लगे और इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पुल से यातायात चलता रहे। कार्तिक पूर्णिमा पर जिले के पांचाल घाट, ढाई घाट, हटेना घाट और श्रृंगी रामपुर घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए आने की उम्मीद है। इनमें एटा, इटावा, मैनपुरी, औरैया, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं और सीतापुर के साथ मध्य प्रदेश के भिंड और ग्वालियर के श्रद्धालु शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह देर रात पांचाल घाट पर पहुंची। और व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान ड्यूटी पॉइंट आदि के बारे में भी जानकारी ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User