महमूदाबाद में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता:विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दम, अतिथियों ने किया पुरस्कृत
सीतापुर के महमूदाबाद ब्लॉक में 5 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। व्यायाम शिक्षकों ने खेल गतिविधियों का संचालन किया, जबकि महिला शिक्षकों ने स्वागत कार्यक्रम और गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान विधायक, खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल, सीता ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरपर्सन रमेश बाजपेई और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष संदीप वर्मा मौजूद रहे। प्रस्तुति के बाद अतिथियों ने विद्यार्थियों और उनके अध्यापक को पुरस्कृत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए तैयार भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री पुनीत वर्मा, उपाध्यक्ष किस्मत द्विवेदी, रंजना मिश्रा, विजय सोनकर, दिनेश वर्मा, पीयूष वर्मा, सादिक हुसैन, जितेंद्र सिंह और अमित दीक्षित सहित शिक्षक मौजूद रहे। एआरपी नरेंद्र वर्मा और सत्येंद्र भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)