लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 8 कारतूस मिले:लाइसेंस दिखाने पर पुलिस ने जाने दिया, अहमदाबाद की फ्लाइट छूटी
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से .32 बोर के आठ कारतूस मिले। लाइसेंस दिखाने के बाद पुलिस ने उसे जाने दिया, लेकिन तब तक उसकी फ्लाइट जा चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम 6:05 बजे लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6968 के यात्रियों के सामान की डोमेस्टिक सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में एटीआरएस मशीन से जांच हो रही थी। एक यात्री के बैग में संदिग्ध चीज दिखने पर सुरक्षा कर्मियों ने उसकी तलाशी ली। बैग में मैगजीन के साथ .32 बोर के आठ जिंदा कारतूस मिले। बाद में घर से लाइसेंस मंगाकर दिखाया सीआईएसएफ जवानों ने यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम लोकेश कुमार सिंह बताया और कहा कि वह पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी का निवासी है। वह फ्लाइट 6ई-6968 से अहमदाबाद जाने वाला था। पूछताछ के दौरान लोकेश कारतूसों का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद सीआईएसएफ जवानों ने उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उसने घर से लाइसेंस मंगाकर पुलिस को दिखाया, जिसके बाद उसे जाने दिया गया। तब तक उसकी फ्लाइट छूट चुकी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)