खोवा देकर लौट रहे बुजुर्ग को डंपर ने मारी टक्कर:प्रयागराज में मौके पर मौत, घर से 500 मीटर दूर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम किया; पुलिस ने डंपर पकड़ा

Nov 07, 2026 - 11:50
0
खोवा देकर लौट रहे बुजुर्ग को डंपर ने मारी टक्कर:प्रयागराज में मौके पर मौत, घर से 500 मीटर दूर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम किया; पुलिस ने डंपर पकड़ा
प्रयागराज के मऊआइमा में शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे ग्राम चकिया के एक परिवार के लिए ऐसी मनहूस खबर लेकर आई, जिसने पलभर में खुशहाल घर को मातम में बदल दिया। रोज की तरह परिवार की आजीविका के लिए घर से निकले करीब 50 वर्षीय राम सजीवन यादव को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह साबित होगी। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देखिए हादसे की तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला… घटना शनिवार 7 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे मऊआइमा ब्लॉक क्षेत्र में हुई। बताया जाता है कि ग्राम रामनगर चककजी चकिया निवासी राम सजीवन यादव प्रतिदिन की तरह घर से खोवा लेकर दौदोली चौराहा स्थित मिठाई की दुकान पर देने गए थे। खोवा देने के बाद वह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे लघुशंका करते समय पीछे से तेज रफ्तार में आए एक डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घर से 500 मीटर दूर हुआ हादसा टक्कर इतनी भीषण थी कि राम सजीवन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। उनका घर घटनास्थल से महज करीब 500 मीटर दूर था। दुर्घटना की खबर पहुंचते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम किया राम सजीवन यादव की मौत से उनके तीन बेटों—अशोक कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव और संजीव कुमार यादव—तथा एक बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों के करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो उठीं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। बताया गया कि दुर्घटना में शामिल डंपर को पुलिस ने पकड़ लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User