गोमती नगर जैन मंदिर में भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव:महिलाओं ने बनाए निर्वाण लाडू, श्रद्धालुओं ने अभिषेक और पूजन किया
लखनऊ के गोमती नगर स्थित जैन मंदिर में सोमवार को जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर 1008 भगवान महावीर का 2553वां मोक्ष कल्याणक श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। मान्यता के अनुसार, अमावस्या की पूर्व बेला में इसी दिन भगवान महावीर को निर्वाण प्राप्त हुआ था। कार्यक्रम में भगवान का अभिषेक और पूजन किया गया। इसके बाद निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। कुमारी वैभवी ने भक्तिभाव से पूजन कराया। महिलाओं ने सुंदर निर्वाण लाडू बनाकर भगवान को समर्पित किए। मुख्य शांतिधारा श्री संदीप मीता जैन और डॉ. सारांश जैन परिवार ने की। वहीं, मुख्य लाडू श्रीमती अदिति अभिषेक जैन परिवार की ओर से चढ़ाया गया। कार्यक्रम में गोमती नगर महिला मंडल की सदस्य अनीता, दीपिका, अर्चना, जूली, रश्मि, मोना, वैशाली और पिंकी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंत्री आलोक जैन, संदीप, विनय कपूर, सुकांत, निकान्त, अमित, राकेश, रचित और दीपक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)