वोट चोरी के खिलाफ यूपी में हल्लाबोल करेगी कांग्रेस:28 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में घेराव
उत्तर प्रदेश में एसआइआर और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी बढ़ा आंदोलन करने जा रही है। कांग्रेस की ओर से 28 सितंबर को यूपी में सभी जिलों में प्रदर्शन होंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में 28 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों को प्रदर्शन की तैयारी के निर्देश भी दिए गए हैं। एसआइआर पर जबाव दे चुनाव आयोग कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि SIR की प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं के बीच सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरते जाने तथा मतदाताओं को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का पर्याप्त अवसर दिए जाने की मांग की है।
अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि मतदाता सूची का मामला सीधे लोगों के मतदान के अधिकार से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। SIR को लेकर लोगों के मन में जो सवाल हैं, चुनाव आयोग को उनका स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
28 सितंबर को हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजबहादुर की ओर से इसका पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें तय है कि जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियां संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर विरोध मार्च निकालेंगी। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी तथा उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की जांच की मांग उठाई जाएगी। 28 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के प्रति जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए चुनावी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।
कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि शामिल होंगे
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला और शहर कांग्रेस पदाधिकारियों, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन में शामिल होंगे। विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त का यूपी दौरा टला बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सितंबर लास्ट में यूपी दौरे पर आना था। उनको मेरठ और वाराणसी में जेन जी संवाद करना था। मेरठ में 25 सितंबर को आयोजन था और 28 सितंबर को वाराणसी में संवाद आयोजन था। लेकिन इस विवाद के बीच उनका यूपी दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। नई डेट अभी जारी नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)