भाषा विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल टीम रवाना:पटियाला में नॉर्थ जोन इंटर प्रतियोगिता, खेल परिषद अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

Oct 28, 2026 - 15:33
0
भाषा विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल टीम रवाना:पटियाला में नॉर्थ जोन इंटर प्रतियोगिता, खेल परिषद अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की पुरुष बास्केटबॉल टीम एआईयू नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026–27 में प्रतिभाग करने रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, पटियाला में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक होगा। रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर वैभव स्वर्णकार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. मसूद आलम से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कुलपति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने तथा विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय खेल परिषद के सचिव डॉ. मोहम्मद शारीक तथा सदस्य डॉ. नीरज शुक्ला एवं डॉ. हसन मेहदी उपस्थित रहे। उन्होंने भी टीम को सफलता की शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं खेल परिषद ने टीम के प्रदर्शन और सफलता की उम्मीद जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User