ममता के बागी ऋतब्रत बंगाल में नेता प्रतिपक्ष नहीं रहेंगे:कलकत्ता हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द की; TMC के 58 विधायक तोड़ नया गुट बनाया था
कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के 3 जून के उस आदेश को रद्द कर दिया। इसमें ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमां को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। अदालत ने इस आदेश को कानूनन टिकने योग्य नहीं माना है। विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश मिलने के 10 दिनों के भीतर, कानून के अनुसार नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक की नियुक्तियों पर पुनर्विचार करें। जून में शुरू हुई थी TMC में बगावत 2026 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में अंदरूनी संघर्ष तेज हो गया था। जून में पार्टी के 27 लोकसभा सांसदों में से 20 ने अलग होकर NCPI के साथ गठबंधन किया और NDA को समर्थन दे दिया। इसके बाद विधानसभा में भी बगावत शुरू हो गई। पार्टी के करीब 80 विधायकों में से 58 ने ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने का समर्थन किया। बागी विधायकों ने अलग बैठक कर अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना और समानांतर संगठन बनाने का ऐलान किया। दोनों गुटों को अलग नाम और चुनाव चिह्न विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अलग पहचान दी। ममता बनर्जी के गुट को 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' नाम और फुटबॉल खिलाड़ी का चुनाव चिह्न मिला। वहीं, ऋतब्रत गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम और लिफाफे का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। ममता गुट का आरोप है कि भाजपा और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बागी गुट को समर्थन देकर टीएमसी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)