ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की:देवरिया में कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी
देवरिया में ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिला संयोजक अरुण कुमार मिश्र के नेतृत्व में मनरेगा कर्मचारी सुभाष चौक से निकले और शहर के सिविल लाइन रोड से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मानदेय बढ़ाने समेत विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई। मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव की चेतावनी दी। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले 20 साल से ग्राम पंचायतों में काम कर रहे हैं। मनरेगा और अब वीबी-जी राम जी के तहत ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार दिलाने में उनकी भूमिका है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग मानदेय कम से कम 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने, इसके लिए अलग बजट रखने और नियमित भुगतान की मांग की गई। कर्मचारियों और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम्य विकास विभाग के सभी काम उनके जॉब चार्ट में शामिल करने और पदनाम बदलकर ग्राम विकास सहायक करने की मांग की गई। संगठन ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 23 नवंबर से विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के दौरान काम का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया था। 19 नवंबर को प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग को भेजे पत्र में मानदेय बढ़ाने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ईपीएफ भुगतान समेत अन्य मांगें रखी गई थीं। बातचीत में समस्याओं के समाधान 13 नवंबर को आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग के साथ हुई बातचीत में समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया था। 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव संगठन के मुताबिक, अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)