हिंडाल्को से गायब 1.63 करोड़ का एल्यूमिनियम महाराष्ट्र में मिला:15 दिन की जांच के बाद दबिश, दो गिरफ्तार; 34.850 टन माल और ट्रक बरामद

Nov 27, 2026 - 15:52
0
हिंडाल्को से गायब 1.63 करोड़ का एल्यूमिनियम महाराष्ट्र में मिला:15 दिन की जांच के बाद दबिश, दो गिरफ्तार; 34.850 टन माल और ट्रक बरामद
हिंडाल्को से बेंगलुरु भेजा गया करीब 1.63 करोड़ रुपए का एल्यूमिनियम गायब होने के मामले में पिपरी पुलिस ने महाराष्ट्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 34.850 टन एल्यूमिनियम और उसे ले जाने वाला ट्रक बरामद किया है। करीब 15 दिन की जांच के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र में दबिश देकर दोनों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नासिक जिले के सचिन अशोक शेल्के (26) और नवनाथ अशोक शेल्के (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तकनीकी जांच और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपियों का पता चला। 24 नवंबर को महाराष्ट्र में गिरफ्तारी के बाद दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया। तकनीकी जांच से मिला सुराग, आगे की कार्रवाई जारी थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम लगातार सुराग जुटा रही थी। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर महाराष्ट्र पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और पूरा माल बरामद कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं हिंडाल्को से माल लेकर ट्रकों के गायब होने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। पुलिस ऐसे मामलों में पहले भी एल्यूमिनियम और आरोपियों को पकड़ चुकी है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अंजाम दिया गया। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और सीओ पिपरी विनय प्रभाकर साहनी ने इसकी निगरानी की। टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User