रोजगार मेले में 763 युवाओं ने कराया पंजीकरण:अम्बेडकरनगर में 412 ने दिया साक्षात्कार, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शुक्रवार को त्रिलोकनाथ पीजी कॉलेज में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित मेले में 17 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें 763 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 412 अभ्यर्थियों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों को साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार के बाद योग्य अभ्यर्थियों का शुरुआती स्तर पर चयन किया गया। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम हैं रोजगार मेले मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार दिलाने का प्रयास जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने कहा कि विभाग युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर मिलना युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। मेले में युवाओं ने बायोडाटा के साथ साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अरुण शाही ने किया। आयोजन में राजकीय आईटीआई जहांगीरगंज के प्रधानाचार्य विनोद सिंह, राजकीय आईटीआई आलापुर के अनुदेशक चंद्रदीप शर्मा और जिला सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारियों ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)