NBW जारी होने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं:एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप
महराजगंज में दुष्कर्म के एक मामले में अदालत से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज महिला शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरने पर बैठ गई। महिला ने कोतवाली पुलिस के अधिकारियों पर आरोपी को बचाने और जानबूझकर गिरफ्तारी में देरी करने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज कराने के बाद से वह न्याय के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर उसे केवल आश्वासन मिल रहा है। करीब ढाई बजे सदर सीओ अंकुर गौतम महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिला ने धरना समाप्त कर दिया। 2023 में दर्ज कराया था दुष्कर्म का मुकदमा महिला ने सदर में तैनात उपनिबंधक और शैलेंद्र सिंह चौहान के विरुद्ध वर्ष 2023 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला के अनुसार, हाईकोर्ट के निर्देश पर एससी-एसटी कोर्ट ने आरोपी शैलेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसके बावजूद पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। महिला का आरोप है कि आरोपी मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है और वर्तमान में गोरखपुर में इंपीरियल फ्रेश बिल्डिंग के पास रह रहा है। आरोपी के ठिकाने की जानकारी होने और अदालत से वारंट जारी होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर उसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। तीन घंटे इंतजार के बाद भी नहीं हुई मुलाकात शुक्रवार को महिला शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और धरने पर बैठ गई। शुरुआत में पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रही। महिला का कहना था कि उसने इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ से भी मुलाकात की थी, लेकिन वहां से भी केवल आश्वासन मिला। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मिलने के लिए करीब तीन घंटे इंतजार करने के बावजूद उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री आवास पर धरने की दी चेतावनी महिला ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने को मजबूर होगी। करीब ढाई बजे सदर सीओ अंकुर गौतम महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को समझाया और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला ने धरना समाप्त कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)