ललितपुर में ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया:मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 24 हजार मानदेय और राजकीय कर्मी का दर्जा मांगा

Nov 27, 2026 - 15:52
0
ललितपुर में ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया:मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 24 हजार मानदेय और राजकीय कर्मी का दर्जा मांगा
ललितपुर में शुक्रवार दोपहर 3:15 बजे 100 से अधिक ग्राम रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह के नेतृत्व में उन्होंने चार मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सेवकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार जारी रखने और 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले 20 साल से ग्राम पंचायतों में काम कर रहे हैं और सरकार की ओर से समय-समय पर दिए गए काम पूरे करते रहे हैं। उन्होंने न्यूनतम मासिक मानदेय 24 हजार रुपए करने की मांग की। ज्ञापन में बीडी रामजी कार्मिकों का मानदेय बढ़ाने की मांग भी शामिल है। सेवकों ने ग्राम रोजगार सेवकों और बीडीसी को राजकीय कर्मी का दर्जा देने और उन पर राजकीय कर्मियों की एचआर पॉलिसी (मानव संसाधन नीति) लागू करने की मांग की। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास विभाग के सभी काम जोड़ने और पदनाम बदलकर ग्राम विकास सहायक करने की मांग भी रखी। संघ के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह बुंदेला और जिला महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User